फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरुही फूड सलूणी की टीम ने जीता पहला मैच

Wed, 04 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सलूणी इकाई की ओर से पीएम श्री केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूणी के खेल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पंचायत समिति के सदस्य विनोद शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हर्ष बर्धन एकेडमी सलूणी और आरुही फूड सलूणी के बीच खेला गया। पहला सेट आरुही फूड सलूणी ने अपने नाम किया, जबकि दूसरा सेट हर्ष बर्धन एकेडमी ने जीतकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। तीसरे सेट में आरुही फूड सलूणी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। इस अवसर पर पीयूष कुमार, रोहित कपूर, कुलदीप सिंह शर्मा, सुमित शर्मा और लेख राज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें