फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोहल्ला माई का बाग में अपडेट किए आधार

Fri, 29 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। सुलानपुर के वार्ड मोहल्ला माई का बाग में डाक विभाग के माध्यम से आधार अपडेशन कैंप का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कैंप के माध्यम से वार्डवासियों को आधार संबंधी सेवाओं की सुविधा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त हुई जिससे लोगों को काफी राहत मिली। नव निर्वाचित पार्षद कांता देवी ने बताया कि वार्ड के अधीन आने वाले अधिकांश आधा अपडेट करने और कई त्रुटियां होने से परेशानी उठा रहे थे। इसी के चलते जिला प्रशासन से आग्रह करने के बाद मोहल्ला माई का बाग में आधार अपडेट करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। वार्ड के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी पार्षद कांता देवी के प्रति खुशी और विश्वास व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार वार्ड में जनहित के कार्य निरंतर होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब सुल्तानपुर वार्ड सभी वार्डों में अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें