फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दोस्त की बरात में गए युवक की सियुल खड्ड में डूबने से मौत

Sun, 28 Jul 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में दोस्त की बरात में गए युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र नरसिंह निवासी गांव बिलवासी पंचायत भडेला के रूप में हुई है। विजय शनिवार रात को दोस्त की शादी की बरात में शामिल होकर सलूणी पंचायत के बनी गांव में गया था। रविवार सुबह अन्य दोस्तों के साथ सियुल खड्ड को पार कर रहा था तो अचानक पैर फिसलने से खड्ड में गिर गया।

विजय को डूबते देख अन्य दोस्त चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के

लिए पहुंचे, तब तक पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई थी।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही किहार थाना के प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया।

साथ ही चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। शव शाम को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


हो पाया। परिजनों को शव पोस्टमार्टम के उपरांत ही सौंपा जाएगा। परिजनों को जैसे ही इस दुखद घटना का पता लगा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की

पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें