फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर के बरामदे में बैठी महिला को हथोड़े से पीटा

Mon, 22 Jan 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घर के बरामदे में नौकरानी की बेटी के साथ बैठी महिला पर पति-पत्नी ने हथोड़े से हमला कर दिया। इससे महिला को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

आरोपी दंपती ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सीमा देवी निवासी गांव लोहारदा, डाकघर गैहरा, उप तहसील धरवाला ने बताया कि 20 जनवरी रात को करीब आठ बजे वह नौकरानी की बेटी के साथ बरामदे में बैठी थी। इतने में जैसी राम और रेखा देवी वहां आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। रोकने पर उन्होंने हाथ में लिए हथोड़े से महिला को पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही आरोपी संजीव कुमार भी पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें