फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरने से महिला की मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत जगत में खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी देवी पत्नी उत्तम चंद निवासी गांव घटोर डाकघर उरेई तहसील भरमौर के रूप में हुई है। महिला शुक्रवार को अपने घर से कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए साथ लगते नाले में जा रही थी कि इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह खाई में जा गिरी। गहरे घाव के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें