फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निरंकारी भवन मुगला में प्रवचनों की अमृतवर्षा

Sun, 31 May 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में महात्मा राजेंद्र अहीर की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने मिशन की शिक्षाओं को भजनों और विचारों से व्यक्त किया। अंत में मंच पर विराजमान महात्मा भीम राज वर्धन ने सत्गुरु माता सुदीक्षा के प्रवचनों को साध संगत के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि संतों ने हमेशा मानवता को यही आवाज दी है कि परमात्मा को जाना जा सकता है। हर इंसान को सुख और अपनी मर्जी का चाहिए, इंसान अपनी सुख की चाह में दूसरों को दुख देने से बाज नहीं आता। अगर यह दूसरों को भी सुख प्रदान करे तो उसका सुख दुगना हो सकता है। आज इंसान का नाता अज्ञानता के साथ इतना गहरा हो गया है कि वह सब में व्याप्त परमात्मा को पहचान नहीं पाता और केवल अपने सुख की और अग्रसर हो जाता है। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें