फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घराट से लौट रहे व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत

Tue, 06 Feb 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। गेहूं पिसवाने के लिए घराट में छोड़कर घर लौट रहे व्यक्ति की पांव फिसल कर ढांक में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 43 वर्षीय जर्मो पुत्र सुधिया गांव सरा डाकघर साहो तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाने पर चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत करार दे दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जर्मो सोमवार सुबह घराट में आटा पिसवाने के लिए गेहूं लेकर छोड़ने के लिए निकला था। देररात तक जब वे घर न पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। परिजनों ने जर्मो ढांक में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि बर्फ में पैर फिसल कर ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें