चंबा में रजेरा के पास रावी में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू करती अगनिशमन विभाग की टीम।संवाद
चंबा। रावी नदी के मुहाने पर लकड़ी को पकड़ना भानिया निवासी जगदीश पुत्र रिझू राम को उस समय महंगा पड़ गया, जब अचानक रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह बीच में फंस गया। अपनी जान बचाने के लिए जाेर-जोर से चिल्लाने लगा। आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन उसके पास पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। टीम ने एक घंटा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित नदी से निकाला। फायरमैन किशोरी लाल, दीपक कुमार, निकू राम, उत्तम सिंह और चालक राज कुमार ने नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इन लोगों ने एक छोर से दूसरे छोर पर सीढ़ी रखी। उसके ऊपर चलते हुए व्यक्ति तक पहुंचे। जहां से उसे सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। समय रहते रेस्कूय नहीं होता तो व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह भी सकता था।