चंबा। घर जाते समय खाई में गिरने से घायल रंगीला राम (38) पुत्र बेहमी राम निवासी गांव देहड़ा, डाकघर भराड़ी की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 15 दिन पहले रंगीला राम पांव फिसलने से खाई में गिर गए थे। उपचार के लिए परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा से उनहें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 15 दिन से उनका इलाज चल रहा था। अब शुक्रवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि टांडा में जिस घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था। उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें के सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस आगामी जांच प्रक्रिया को पूरा कर रही है।