फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बंजर पहाड़ी पर तैयार कर दिया हरा-भरा जंगल

Thu, 19 Oct 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग मंडल चंबा की त्रोणी बीट में बंजर पहाड़ी पर हरा-भरा देवदार का जंगल तैयार कर दिया गया है। विभाग ने 25 वर्ष पहले त्रोणी बीट में बंजर पहाड़ी की 15 हेक्टेयर भूमि पर देवदार का बीज बोया था।
विज्ञापन

इसे किसी प्रयोग की तरह बोया गया था। इस बीज को कामयाब करने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत से कार्य किया। जहां पर बीज बोया गया था, उस क्षेत्र को पक्षियों और जानवरोें से सुरक्षित रखा गया। बीज अंकुरित होकर पौधे के रूप में सामने आया तो इनकी देखभाल के लिए वन विभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य करते रहे। आज त्रोणी बीट में 15 हेक्टेयर का जंगल तैयार हो चुका है। वन मंडल चंबा की इस उपलब्धि की पूरे जिला में तारीफ हो रही है।
वन विभाग नया जंगल तैयार करने के लिए आमतौर पौधरोपण की तकनीक अपनाता है। दूसरी तकनीक बीज बोने वाली है। इसे विभाग ने त्रोणी बीट में इस्तेमाल किया। इसमें सबसे पहले देवदार के पेड़ों से पके हुए बीज निकाले गए। इसे त्रोणी बीट की बंजर पहाड़ी में बोया गया। अब विभाग यह तकनीक अन्य ऐसे इलाकों में भी अपना सकता है, जहां देवदार के पेड़ उगने की संभावना हो सकती है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही विभाग ने बीज की बिजाई के लिए इलाकों का चयन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वनमंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन परिक्षेत्र अपर चंबा की त्रोणी बीट में बिजाई के जरिये 15 हेक्टेयर का देवदार का नया जंगल तैयार किया गया है। इस तकनीक को बढ़ाने के लिए नर्सरी में भी बीज से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। भविष्य में इस प्रक्रिया के जरिये उन सभी क्षेत्रों को हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें