फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ की टहनी की चपेट में आने से मजदूर की गई जान

Wed, 01 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह/चंबा। चुराह के कालाबन क्षेत्र में बैरागढ़ स्थान पर सूखे पेड़ों की कटाई कर रहे वन निगम के मजदूर के पेड़ की टहनी की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधिया राम (32) पुत्र जीत राम निवासी गांव बदयोग, डाकघर दियोला बैरागढ़ में मजदूरी का कार्य कर रहा था। काम के दौरान उस पर पेड़ की टहनी गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी मजदूर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल तीसा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और वहां कार्य कर रहे अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक वन निगम के ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहा था। वह पेड़ काटने का काम कर रहा था, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें