बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को होगा। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एलायंस जॉब्स पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा की प्रतिष्ठित विनिर्माण एवं औद्योगिक कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। कंपनी मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल तकनीशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल (एमएमवी), डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वायरमैन, स्टिचिंग ऑपरेटर, पीसीबी ऑपरेटर, एसएमटी ऑपरेटर, प्रोडक्शन एसोसिएट, सीएनसी ऑपरेटर, हेल्पर और क्वालिटी इंस्पेक्टर आदि पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक और बीटेक पास रखी गई है। कंपनी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली, बद्दी, परवाणू और फगवाड़ा स्थित औद्योगिक इकाइयों में की जा सकती है। बट्ट ने बताया कि साक्षात्कार दौरान चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से 25,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन, ओवरटाइम सुविधा, उपस्थिति बोनस, ईपीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। संवाद