चंबा। गुरु रविदास सभा चंबा के तत्वावधान में आम सभा गुरु रविदास मंदिर मोहल्ला धड़ोग में हुई। इसकी अध्यक्षता गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या ने की।
इस दौरान गुरु रविदास जन्मोत्सव 2024 के आयोजन संबंधित विचार-विमर्श किया गया और प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर 23 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा एवं नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु रविदास गुरुद्वारा धड़ोग से शुरू होकर नगर में कीर्तन करते हुए वापस गुरुद्वारा प्रांगण में खत्म होगा। 24 फरवरी को सुबह आसा दी वार, निशान साहिब रस्म, गुरबाणी कीर्तन, भोग, अरदास और श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। 26 फरवरी को रात्रि कीर्तन दरबार में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थों की ओर से गुरबाणी से संगत को निहाल किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश, उपप्रधान सुदेश चंद्रा, महासचिव वीरेंद्र भट्ट, स्टोरकीपर शिवकेश, अनूप राही, महिला मंडल प्रधान अमृता देवी, राजिंद्रा सूर्या, शिवकरण चंद्रा, मनोहर हितैषी, राकेश हितैषी, भूषण हितेषी, रत्न रामोत्रा, ऋषि केश, यशपाल चंद्रा, दलबीर सूर्या, अजय कुमार, जितेश चौहान अनिल अहीर, डॉ. राम कमल, कुलदीप सूर्या, शिवचरण चंद्रा, कार्तिक लुहारच, तरुण वर्धन, संजीव अहीर और मनेश रामोत्रा मौजूद रहे।