मिंजर मेले मे प्रस्तुति देने व उचित मेहनतनामा मिलने बारे उपायुक्त डीसी राणा से मिलने जाते लोक कल?
- फोटो : Chamba
चंबा। लोक कलाकार संघ चंबा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा डीसी राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की है कि चंबा के ए ग्रेड कलाकारों को मिंजर मेले में मंच प्रदान किया जाए। साथ ही उचित मेहनताने का भी भुगतान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष काकू राम ठाकुर ने बताया कि संगठन में 67 कलाकार शामिल हैं। इस सूची में 21 कलाकारों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले लगभग डेढ़ साल से उनके पास काम नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें मिंजर मेले के मंच में प्रस्तुति देने का मौका व मेहनताना दिया जाए।