फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घुरेई नृत्य से दिखाई भरमौर की संस्कृति की झलक

Fri, 15 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर के चौरासी परिसर में चल रहीं स्थानीय जातरों का शुक्रवार को समापन हुआ। आखिरी जातर मेला महंत प्रेम नारायण गिरी के नाम पर हुआ।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जातर मेलों के दौरान भरमौर की पुरानी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। घुरेई नृत्य के बारे में लोगों ने सिर्फ कहानियों और किताबों में पढ़ा होगा, लेकिन जातर के दौरान इसे सामने देखने का मौका मिला। पुरुष सफेद चोला और काला डोरा बांधकर नृत्य करते नजर आए। महिलाएं भी पारंपरिक परिधानों में नृत्य कर रही थीं। हर जातर किसी न किसी देवी-देवता और सिद्ध पुरुष को समर्पित रही। इसलिए हर जातर पर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की गई। मंदिर में रात के समय जागरण का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने देवी-देवताओं का गुणगान किया। 16,17 और 18 सितंबर को चौरासी में सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इन जातरों का आयोजन पंचायत अपने स्तर पर करवाती है। इसमें प्रशासन की भागीदारी नहीं रहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें