फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भालका वन बीट के जंगल में लगी आग, दिनभर डटे रहे वन कर्मी

Mon, 08 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भालका वन बीट के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिसे बुझाने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से लेकर शाम तक डटी रही। सोमवार सुबह जंगल से धुएं का गुबार आसमान में उड़ता दिखा। इसके बाद संबंधित वनरक्षक वहां पहुंचा। उसने जंगल में आग लगने की जानकारी तुरंत वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। उन्होंने वन मित्रों की टीम को आग बुझाने के लिए भेजा। सबसे पहले आग को रिहायशी बस्ती तक पहुंचने से रोका गया। इसके बाद उसे जंगल में फैलने से रोकने के लिए कार्य शुरू किया गया। शाम तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगाने वाले का उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। उन्होंने किसी को भी जंगल में आग लगाते हुए नहीं देखा। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भालका वन बीट के जंगल में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है। आग लगाने वाले का पता लगाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें