चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 60 चालान पेश हुए। इसमें से 55 चालानों के तहत करीब 5.38 लाख रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला। साथ ही बिगड़ैल एवं नशेड़ी चालकों को पुन यातायात के नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने को लेकर भी चेताया। इस दौरान पांच लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर वारंट जारी किए हैं।