चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री-लोक अदालत में यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के 50 चालान पेश हुए। इसमें से 42 चालानों के तहत करीब 5.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात के नियम तोड़ते दोबारा पकड़े गए तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। वहीं, इस दौरान आठ वाहन चालक अदालत में पेश नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर सम्मन जारी किए हैं।