फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक माह के भीतर ही गिर गया पार्क का एक कोना

Tue, 16 Jul 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में पंचायत घर के साथ बने पार्क का गिरा एक हिस्सा।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। एक तरफ सरकार और प्रशासन की ओर से पंचायतों में विकास में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए जाते हैं, दूसरी तरफ एक माह के भीतर पंचायत कार्यालय खज्जियार के साथ बने पार्क में लगे डंगे का एक कोना ढह गया।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि ने इस डंगे के कोने का बहने का कारण मूसलाधार बारिश और स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य में लापरवाही बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य सही ढंग से नहीं हुआ है। ऐसे में एक बारिश भी झेल नहीं पाया है।
जानकारी के अनुसार पंचायत घर के समीप पार्क निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। दो अप्रैल 2024 को यह कार्य शुरू किया गया। तीस अप्रैल को इस कार्य के समाप्ति की अवधि थी। पंचायत की ओर से इस पार्क का निर्माण करवाया गया। ग्रामीणों में प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि इस पार्क के निर्माण पर ढाई लाख रुपये की राशि खर्च हुई। बताया कि एक माह के भीतर बने पार्क का एक हिस्सा गिर गया। बताया कि काम में लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायतों के कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन


खज्जियार पंचायत के प्रधान देस राज शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण पार्क के एक कोने में लगा डंगा ढहा है। इस कार्य को दोबारा करवा दिया जाएगा। पार्क में गेट भी लगाया है। साथ ही बैठने के लिए बेंचों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें