चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चांजू क्षेत्र के तहत आने वाले चीह गांव में डिपो का सामान लेकर जा रहा एक मालवाहक वाहन हादसा होने से बाल-बाल बचा।
कीचड़ और गड्ढों की वजह से वाहन रास्ते के बीच फंस गया जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों अमित कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बारिश के कारण मार्ग ज्यादा खतरनाक हो गया है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से स्थिति सुधारने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी भी देखने को मिली है। संवाद