मैहला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा शुरू होते ही मैहला पुल के समीप श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर शुरू हो गया है।
मणिमहेश लंगर सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां, पंजाब की ओर से यात्रियों के लिए 15 दिवसीय लंगर सेवा का शुभारंभ किया गया है। लंगर के माध्यम से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। मैहला पुल के पास लंगर शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा अवधि के दौरान लंगर लगातार जारी रहेगा। संवाद