फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गौशाला राख

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर (चंबा)। ग्राम पंचायत लुड्डू के गांव कियूण के एक घर में वीरवार देर शाम गौशाला में अचानक आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार केवल कृष्ण पुत्र नरेश कुमार की गौशाला में आग लगी। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे गौशाला में आग लग गई। लोगों ने गौशाला में बांधे गए पशुओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। गौशाला में सूखा घास होने के कारण आग तेजी से फै ल गई। आग लगते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया, लेकिन तब तक गौशाला में रखी घास तथा इमारती लकड़ी जल चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते, तो पूरा घर आग की चपेट में आ सकता था। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों में चैन लाल, सुखण, जरनैल, मुकेश, कर्मचंद तथा गिरी राज सिंह मौजूद रहे। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को क्षेत्र के पटवारी पवन कुमार व लूड्डू पंचायत की प्रधान ध्रुवी देवी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी हासिल की। अग्निशमन विभाग के अधिकारी कैलाशो राम ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें