फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी दो दुकानें

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी / बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में शुक्रवार सुबह कॉलेज रोड पर दो दुकानों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरदीप सिंह की कपड़े की दुकान में आग लग गई। इसके चलते उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही लगती दर्जी चुन्नी लाल की दुकान भी आगजनी की चपेट में आ गई, जिससे उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत के एएसआई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह से राख हो चुकी थीं। उधर हादसे के बाद विधायक आशा कुमारी ने प्रभावितों को तुरंत राहत राशि जारी करने के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम डलहौजी मलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि संबंधित पटवारी ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। आकलन के बाद प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से आग लगी। आगजनी की सूचना मिलते ही एसडीएम डलहौजी तथा डीएसपी संतोष शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें