चंबा। उपमंडल चंबा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एसएमसी के तहत स्कूलों में चले रहे अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से चंबा उपमंडल के करीब 18 स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति होगी। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला, सिल्लाघ्राट, कुम्हारका, कोलका, दुनेरा, साच, जडेरा व भरिंयां कोठी स्कूलों में अंग्रेजी विषय के अध्यापकों के पद भरेंगे। इसके अलावा रंडोह, गागला, कु म्हारका, कोलका, दुनेरा, साच, चीहलबंगला तथा ब्वायज स्कूल चंबा में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षक के पद भरेंगे। बरौर, कोहलड़ी, जडेरा, चीहलबंगला, गागला, सिल्लाघ्राट, कुम्हारका, कोलका, दुनेरा ओर साच स्कूलों चल रहे इतिहास विषय के रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती होगी। सिढ़कूंड, गागला, सिलाघ्राट, कुम्हारका, कोलका, दुनेरा, साच चीहलबंगला ओर साहौ में हिंदी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसके अलावा कोहलड़ी, सिढ़कुंड, तथा जडेरा में अर्धशास्त्र विषय अध्यापकों के भद को भरा जाएगा। खज्जियार स्कूल में गणित का पद तथा साहू में बॉयोलॉजी के शिक्षक का पद भरेगा। खज्जियार में खाली चल रहे संस्कृत शिक्षक के पद पर तैनाती होगी। चीहलबंगला, मंगला, गागला, सिलाघ्राट, कुम्हारका, कोलका तथा जडेरा में डीपीई के पदों को भरा जाएगा।