फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉफी पर कियाणी टीम का कब्जा

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौगान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएवी स्कूल हरदासपुरा और कियाणी के मध्य हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर हिमाचल प्रदेश हिमफे ड के निदेशक सोहन लाल भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। मुकाबले का आगाज दोनों टीमों ने जोशीले अंदाज से किया। अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए कियाणी स्कूल के खिलाड़ी पार्थ ने पहले हाफ में ही दो गोल दागे, लेकिन डीएवी स्कूल एक ही गोल कर पाया। दूसरे हाफ में भी कियाणी स्कूल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए डीएवी स्कूल पर 3-1 की बढ़त से ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी नरेश खन्ना, रमेश खन्ना, योगेश चौणा, प्रेम भूषण, अतुल चोबा, नीरज जोशी, अनुज, अजारूदीन और विद्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें