फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा कर्मचारी, मौत

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। ड्यूटी से घर जा रहे एक व्यक्ति की पैर फिसलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चुहडू राम (56) पुत्र छोटू राम गांव कैंथली गांव पंचायत कूहाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चुहडू राम डाक विभाग में कार्यरत था। वह शनिवार देर शाम ड्यूटी के बाद मसरूंड से बस से उतरकर घर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्यों ने काफी समय तक इंतजार किया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों व ग्रामीणों ने देर रात खोजबीन शुरू कर की। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने उसे करीब आठ बजे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें