फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कलिंदी सदन ने मारी बाजी

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य जेएस कै थ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इन दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में कलिंदी सदन ने पहला, इरावती सदन ने दूसरा स्थान तथा सतुदरी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में इरावती सदन ने पहला, कलिंदी सदन ने दूसरा तथा अर्जिका सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में इरावती सदन ने पहला, सतुदरी सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लंबी कूद में शिवम ने पहला, राहुल ने दूसरा तथा पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में शिवम ने पहला तथा प्रत्युश ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता मेें प्रत्युश ने पहला तथा कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में राहुल ने पहला तथा रितेश व प्रियूश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में रितेश ने पहला, राहुल ने दूसरा तथा विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों की दौड़ें भी करवाई गईं। लड़कियों की 100 मीटर रेस में नीतिका ने पहला तथा ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में नवरीत ने पहला तथा समीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि जेएस कैथ ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस दौरान शिक्षक कमलेश, पवन, अनामिका, ज्योत्सना, पवन शर्मा और कमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें