फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह पार्ट टाइम कर्मी कि प्रमोट

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा विभाग में सोलह और पार्ट टाइम कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं। ये कर्मचारी प्रमोट होकर दैनिक भोगी कर्मचारी बन गए हैं। विभाग ने कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। शिक्षा विभाग में कुछ समय पूर्व लगभग 170 पार्ट टाइम कर्मी प्रमोट होकर दैनिक भोगी बने थे। उस दौरान कुछ पात्र कर्मचारियों का वरिष्ठता सूची में नाम नहीं था। इसके चलते वे कर्मचारी पदोन्नत होने से रह गए थे। विभाग ने कर्मचारियों की मांग पर जिला भर के स्कूलों से आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों की सूची मंगाई थी। इसके बाद 16 कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी गई है। ये कर्मचारी पिछले लगभग दस से 12 सालों से शिक्षा विभाग में बतौर पार्ट टाइम कर्मचारी सेवाएं दे रहे थे। विभाग ने वरिष्ठता सूची तैयार कर कर्मचारियों को प्रमोट कर दिया है। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग के 16 पार्ट टाइम कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नत हुए कर्मचारियों को पुरानी वरिष्ठता सूची के मुताबिक ही पदोन्नति के लाभ मिलेंगे। गौर रहे शिक्षा विभाग में लंबे समय से पार्ट टाइम कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं हुई थी। विभाग के सैकड़ों कर्मचारी 15 सालों से सेवाएं दे रहे थे। इस वर्ष शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 200 से अधिक पार्ट टाइम कर्मचारियों को पदोन्नत कर दैनिक भोगी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें