लोहड़ी खड्ड में डूबने से दो की मौत
चंबा। ब्लाक मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदला स्थित लोहड़ी खड्ड में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को पंकज पुत्र बीर निवासी चंबा व कमल निवासी आनंदपुर साहिब अमृतसर लोहड़ी खड्ड में नहा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक कमल खड्ड में डूबने लगा तो पंकज ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनो पानी में डूब गए। उनको खड्ड में डूबता देख ग्रामीण वहां पहुंच गए और उन्हें खड्ड से निकाला। मैहला पंचायत के उपप्रधान मनोज जसरोटिया ने बताया कि इसकी सूचना 108 एंबुलेस को दी गई। इसके बाद 108 एंबलेंस के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हैडक्वाटर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।