फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ज्वाला आईटीआई की टीम रही विजेता

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई खुशनगरी में बुधवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आईटीआई खुशनगरी और आईटीआई मां ज्वाला के बीच खेला गया। इसमें मां ज्वाला आईटीआई की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच आईटीआई बौंखरी मोड़ और लचोड़ी के बीच खेला गया। इसमें बौंखरी मोड़ आईटीआई की टीम विजेता रही। वालीबाल का तीसरा मैच आईटीआई चंबा और आईटीआई भरमौर के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई चंबा की टीम विजेता रही। चौथा मैच बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ और आईटीआई कोटी के बीच खेला गया। इसमें बट्ट आईटीआई की टीम विजेता रही। वालीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच आईटीआई मिलेनियम सरू और आईटीआई मां ज्वाला परेल के बीच में हुआ। इसमें आईटीआई मिलेनियम सरू की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच बट्ट आईटीआई और चंबा आईटीआई के बीच में हुआ। इसमें बट्ट आईटीआई के टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच आईटीआई खुशनगरी व आईटीआई लचोड़ी के बीच में हुआ। इसमें आईटीआई खुशनगरी की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आईटीआई चंबा और आईटीआई मां ज्वाला के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मां ज्वाला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें