फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुगलू नाला में मिली पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की लाश

Thu, 17 Oct 2013 05:40 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में लोक निर्माण विभाग के एक मिस्त्री की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनाें को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बैरागढ़ के गांव पद्धर निवासी भीखा राम पुत्र नरेश आयु 50 साल 13 अक्तूबर को हर रोज की तरह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसके बाद शाम को घर वापस नहीं आया। दो दिन तक जब वह घर वापस नहीं आया तो 15 अक्तूबर को उसकी पत्नी डुगो देवी ने अपने लड़कों को उसकी तलाश करने को कहा। उसके लड़के अपने गांव के आसपास उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान चंलूज मोड़ के पास डुगलू नाला में उन्हें अपने पिता का गमछा दिखाई दिया। जब वे वहां गए तो डुगलू नाले में लगभग डेढ़ सौ मीटर खाई में भीखा राम का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्हाेंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि पांव फिसलने के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


\
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें