फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह से लटका स्टोरेज टैंक

Tue, 15 Oct 2013 05:41 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जा रहे स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है। ऐसे में मोहल्लावासियोें को पेयजल की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। आईपीएच विभाग ने लोअर जुलाहकड़ी मोहल्लावासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल मुहैया करवाने के लिए टैंक निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। इससे लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले के 1500 से अधिक लोगों को स्वच्छ और नियमित रूप से पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी। विभाग ने मंजूरी मिलने के बाद टैंक निर्माण कार्य काफी जोरशोर से शुरू किया था, लेकिन यह कार्य पूरा होने से पहले ही लटक गया। इसके चलते करीब सात माह से यह निर्माण कार्य फिर से रफ्तार नहीं पकड़ पाया। मोहल्लावासियों ने बताया कि लोअर जुलाहकड़ी में बरसात के दिनों में घरों में गंदा पानी आता है और पानी की नियमित रूप से भी सप्लाई नहीं होती है। इससे लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में विभाग को अवगत करवाया गया था और टैंक निर्माण कार्य करने की मांग भी की गई थी। विभाग ने मांग को मद्देनजर रखते हुए टैंक निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। मोहल्लावासियों दर्शन सिंह, करतार सिंह, राम कृष्ण, हरवंश सिंह, परमजीत सिंह, विक्की, सुरेश ने बताया कि निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है और विभाग निर्माण कार्य शुरू करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग से जल्द टैंक का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता अमरेश गर्ग ने बताया कि ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण स्टोरेज टैंक का काम लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ठेकेदार को नोटिस जारी करेगा और काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें