फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू नहीं हुई साइंस और कामर्स की कक्षाएं

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर कालेज में प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने के कारण साइंस और कामर्स की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। साइंस और कामर्स के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए चंबा कालेज आना पड़ रहा है। वर्ष 2004 में खुले इस कालेज में अभी तक आर्ट्स संकाय की कक्षाएं ही शुरू हो पाई हैं। कालेज में 122 के करीब स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं। कालेज में लेक्चरर के 14 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 6 पद ही भरे हैं। आठ पद खाली चले हुए हैं। इसके अलावा अधीक्षक का एक, लैब सहायक के दो और क्लर्क के दो पद भी खाली चल रहे हैं। क्लर्क के पद खाली होने के कारण क्लेरिकल काम काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, अक्षीक्षक का पद खाली होने के कारण सेवाएं दे रहे क्लर्क को ही अधीक्षक का काम भी निपटाना पड़ रहा है। इसके अलावा भरमौर उपमंडल में 7 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से 800 के करीब बच्चे जमा दो पास करते हैं। गरीब परिवारों के बच्चे जो कामर्स और साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें पढ़ाई करने के लिए चंबा कालेज आना पड़ रहा है। कई गरीब बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को बाध्य हैं। अभिभावकों प्रहलाद, करतार, मेघ, सूजन, चमन, तिलक, किशन ने बताया कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि पद खाली होने के कारण साइंस और कामर्स की क्लासें शुरू नहीं हो पाई हैं। इस वजह से बच्चों को पढ़ाई करने के लिए चंबा कालेज आना पड़ रहा है। कालेज के प्राचार्य संदीप शर्मा ने माना कि पद खाली होने के कारण कामर्स और साइंस की क्लासें शुरू नहीं हो पाई हैं। उन्होंने बताया कि पदों को भरने बारे आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द ही खाली पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें