फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दरबार, बारिश की गुहार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल में बारिश न होने के कारण गंदम की बिजाई का काम रुक गया है। किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने पर उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। हर साल अक्तूबर के बीच बारिश हो जाती थी। इससे खेतों में नमी हो जाती थी। दिसंबर में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में किसान नवंबर तक अपने खेताें की बिजाई का काम पूरा कर लेते थे। इस बार अभी तक किसान बिजाई का काम शुरू नहीं कर पाए हैं। किसान बारिश के लिए मंदिरों में जाकर मन्नतें भी मांग रहे हैं। किसानों में दुनिया राम, होशियारा राम, देवराज, कश्मीरी सिंह और नूर सिंह ने बताया कि बारिश न होने के कारण बिजाई का काम रुक गया है। अगले माह से बर्फबारी का दौर भी शुरू हो जाएगा। नवंबर भी आधा बीत चुका है, लेकिन अभी तक बिजाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि खेतों में नमी न होने से बिजाई कर पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि बारिश के लिए मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगी जा रही हैं। आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है तो उन्हें अपने खेत बिना बिजाई के ही छोड़ने पड़ेंगे। गौर रहे कि उपमंडल के निचले इलाकों में किसान आज भी खेती के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। बारिश समय पर हो जाए तो बिजाई समय पर हो जाती है। बारिश न होने पर कई बार किसानों को खेत बिना बिजाई के ही छोड़ने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें