फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपग्रेड होंगे चंबा के चार हाई स्कूल

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के चार राजकीय हाई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जाएगा। इन स्कूलों के अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाएगा। स्कूल अपग्रेड होने से दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए मीलों का पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। अपग्रेड होने वाले स्कूलों में राजकीय हाई स्कूल सिहुंता, मनोठू, मनहुंता और न्याग्रां शामिल हैं। इन स्कूलों के अपग्रेड होने से आसपास के इलाकों के सैकड़ों छात्रों को आगे की पढ़ाई अपने ही स्कूल में करने की सुविधा मिलेगी। इन स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए लंबे समय से शिक्षा विभाग से मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा के लिए स्कूलों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इन स्कूलों का दर्जा बढ़ने से बच्चे अब घर के निकट की आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। स्कूल अपग्रेड न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए मीलों का सफर तय कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जाना पड़ता था। इससे बच्चों को कई दिक्कताें का सामना करना पड़ता था और कुछ बच्चे तो बीच में पढ़ाई छोड़ जाते थे। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि जिले के 4 राजकीय हाई स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों को भी अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल अपग्रेड होने से सैकड़ों बच्चों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगामी पढ़ाई के लिए दूर स्थित स्कूलाें में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें