चंबा। स्थानीय खरुड़ा मुहल्ला निवासी संतोष पत्नी सुमन की अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को वह अपने घर की तीसरी मंजिल में काम कर रही थी। इसी दौरान महिर्ला इंट उठाने लगी और झटका खाकर मकान की छत से नीचे गिर गईं। इससे महिला के सिर पर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचाते समय संतोष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।