फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग छतरी की तस्करी पर वन विभाग सख्त

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नागछतरी की तस्करी पर वन विभाग सख्त हो गया है। वन विभाग ने नागछतरी की तस्करी वाली बीटाें को बंद करने की योजना बनाई है। इन बीटों को वन विभाग दो से तीन साल के लिए बंद करने की कवायद में है। इन क्षेत्रों को वन विभाग चारों तरफ से बंद कर देगा। इसके लिए विभाग 141 बीट्स को बंद करेगा। वन विभाग की अलग-अलग बीटों से गुच्छी की भी अवैध तस्करी हो रही है। वनों से लोग नाग छतरी और गुच्छी को उखाड़ कर हजारों रुपये दिन के कमा रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि नाग छतरी की तस्करी लोग विदेशों में कर रहे हैं। बीट्स बंद हो जाने के बाद वनों से नाग छतरी की तस्करी पर काफी हद तक रोक लगेगी। नाग छतरी की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से गठित समितियां भी वनों में जाकर औचक निरीक्षण कर रही हैं। बीटें बंद हो जाने के बाद वन विभाग के कर्मचारी भी वनाें पर पूरी नजर रखेंगे। इसके बावजूद लोग जंगलाें से जड़ी बूटियाें की तस्करी करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अरण्यपाल सुरेश कुमार ने कहा कि वन विभाग 141 बीटों को बंद करेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग की बीटाें से नागछतरी और गुच्छी जड़ी बूटियों को ज्यादा मात्रा में उखाड़ा जा रहा है। बीट्स बंद हो जाने के बाद जड़ी बूटियाें की तस्करी होने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें