जुलाहकड़ी से मुगला तक सड़क खस्ताहाल
चंबा। जुलाहकड़ी से लेकर मुगला तक सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि सड़क पर तारकोल का नामोनिशान मिट चुका है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों को जान जाोखिम में डाल कर गाड़ी चलानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी चैन लाल, सुरेंद्र, मान सिंह, अजय कुमार, राकेश कुमार, केवल, रोशन लाल और पवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासन और एनएच प्रबंधन सड़क की दशा सुुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और एनएच प्रबंधन से मांग की है कि जुलाहकड़ी से लेकर मुगला तक सड़क पर पड़े गड्ढों की दशा को जल्द सुधारा जाए।