फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसीसी को चुनाव लड़ने पर रोक से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन खंड प्रधान मनोज सिंह की अध्यक्षता में बीआरसीसी कार्यालय में हुआ। इसमें राज्य कार्यकारिणी की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के कुछ बिंदुओं पर विरोध दर्ज किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने बताया कि अधिसूचना के क्रम संख्या 16 में बीआरसीसी को चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है। इसको लेकर सभी अध्यापकों ने विरोध जाहिर किया है। कहा कि बीआरसीसी संघ का हमेशा से अभिन्न अंग रहा है, लेकिन इस बार उन्हें चुनावी प्रक्रिया से ही बाहर निकाल दिया गया। अगर राज्य कार्यकारिणी मद 16 को निरस्त नहीं करती है तो हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। उसके बाद भी मद को निरस्त नहीं किया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसी तरह क्रम संख्या 15 में उन अध्यापकों को जिन्होंने शिक्षक भवन का चंदा नहीं दिया है उनको भी चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया गया है। इसको लेकर भी विरोध किया जाएगा। सभी अध्यापकों को चुनाव में भाग लेने का अधिकार है। बैठक में राज कुमार, पुनीत निराला, रूमाल सिंह, रविकांत, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, डिंपल कुमार, सिद्धार्थ सेठ, कृष्णा, हेम राज सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें