फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राजकीय अध्यापक संघ चुवाड़ी की बैठक प्रधान देसराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर रणनिति बनाई गई। देसराज ठाकुर ने बताया कि 15 फरवरी को शिमला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी रैली निकालेंगे। संघ इस रैली का पूरा समर्थन करेगा। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों से रैली में सम्मिलित होने का आह्वान किया। साथ ही सरकार से एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की गई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने फरवरी में होने वाली गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विरोध प्रकट किया। इसके साथ ही संघ ने पीटीए और पैट को नियमित अध्यापकों के बराबर वेतनमान देने की सरकारी घोषणा का स्वागत करते हुए इन्हें सशर्त नियमितीकरण का तोहफा प्रदान करने की मांग भी सरकार से की है। बैठक में संघ के उपप्रधान तिलकराज, महासचिव हंसराज, जिला संगठन सचिव राजीव कुमार, प्रवक्ता सुभाष चंद, कर्ण सिंह, राजकुमार, जगभूषण सिंह और केवल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें