चंबा की बेटी यासिका गुलेरिया ने प्रदेश विश्वविद्यालय में कमाया नाम
वाणिज्य संकाय के तहत एम-फील में हासिल किया प्रथम स्थान
दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि स्वर्ण पदक से करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह के दौरान चंबा की बेटी यासिका गुलेरिया पुत्री राजेश्वर गुलेरिया को वाणिज्य संकाय के तहत एमफील में प्रथम स्थान अर्जित करने पर स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। यासिका के वाणिज्य संकाय के तहत एमफिल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह खबर मिलते ही उनके घर पर सगे-संबंधियों और बधाई देने वालों का तांता लगा है। यासिका ने जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की। जमा दो कक्षा में यासिका गुलेरिया मेरिट लिस्ट में शामिल थी। इसके बाद उन्होंने चंबा से ही एमकॉम की। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहीं से ही वाणिज्य संकाय में एमफील प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में यासिका को मुख्यातिथि स्वर्ण पदक प्रदान कर नवाजेंगे।