अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज में छात्र-छात्राओं के विकास के लिए पैसा खर्च होगा। रूसा के तहत चंबा कॉलेज को दो लाख नब्बे हजार रुपये का प्रावधान हुआ है। कॉलेज प्रशासन के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। इस राशि को छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए खर्च किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन वर्तमान में इस राशि को कॉलेज छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए खर्च करने का प्राक्कलन तैयार कर रहा है। इस राशि से कॉलेज छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। खबर की पुष्टि चंबा कॉलेज की प्राचार्या सुमन बेदी ने की है। गौरतलब है कि चंबा कॉलेज में इस साल रूसा के तहत दो लाख नब्बे हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। इस बारे में कॉलेज प्रशासन को रूसा प्रबंधन की ओर से पत्र भी मिल गया है। कॉलेज प्रशासन इस राशि का प्रयोग कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्र-छात्राओं के विकास के लिए करेगा। चंबा कॉलेज की प्राचार्या सुमन बेदी ने बताया कि रूसा के तहत चंबा कॉलेज को दो लाख नब्बे हजार रुपये का प्रावधान हुआ है। इस बजट को कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के विकास के लिए खर्च किया जाएगा।