अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ला में चार वर्षीय बच्ची घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। बच्ची की पहचान प्रियांशी (4) पुत्री सोनू निवासी ओबड़ी के रूप में हुई है। वह अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां उतरते समय उसका पांव फिसल गया। गिरने की वजह से बच्ची के सिर पर चोट आई है। परिजन बच्ची को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां बच्ची को उपचार जारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके गर्ग ने बताया कि घायल बच्ची की हालत में काफी सुधार है। जल्द ही उसे अस्पताल में छुट्टी दे दी जाएगी।