फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुनर्नियुक्ति शिक्षकों को हटाया

विज्ञापन
Tension
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा में सेवाएं दे रहे दो पुनर्नियुक्ति कर्मचारियों को हटा दिया है। नई सरकार की अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने की है। विभाग ने रिलीव किए गए शिक्षकों में मैहला में तैनात टीजीटी आर्ट्स वेनू चड्ढा और सुंडला में तैनात केंद्रीय मुख्य शिक्षक सुलेख चंद शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालते ही इस संबंध में आदेश जारी किए थे। सरकार ने अधिसूचना जारी कर सभी सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि मैहला और सुंडला में पुनर्नियुक्ति कर्मचारियों को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें