अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत उटीप के गांव कुम्हारका के ग्रामीण भालुओं के आतंक से खौफजदा है। इसके चलते ग्रामीण देर शाम को घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीण सुरेखा देवी, कन्नू कुमार, अनीता देवी, मुन्ना, अजय कुमार, रोशन लाल, विजय कुमार, हितेश कुमार, अक्षय कुमार और बिमला देवी ने बताया कि बुधवार को गांव में दो भालू देखे गए हैं। इसके चलते ग्रामीण बुरी तरह से डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होने की वजह से अब भालू रिहायशी क्षेत्रों की ओर पहुंचने लगे है। इसके चलते उन्हें अपने सहित पशुओं पर हमला होने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को जल्द से जल्द खदेड़ा जाए।