फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में नियमित रूप से नहीं चल रही छात्रों की कक्षाएं

विज्ञापन
Tension
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज में एनएसयूआई इकाई ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में छात्रों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ओम प्रकाश ने कहा कि कॉलेज में छात्रों की कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल रही हैं। इसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा छात्रों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। इस वजह से साफ पानी के लिए छात्रों को लोगों के घरों या प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। कॉलेज में पेयजल सप्लाई नहीं होने से छात्र परेशान हैं। नलों में मटमैला पानी आ रहा है। इसे पीने से छात्र बीमार भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। चारों तरफ गंदगी का आलम है। छात्रों को परिसर में गंदगी के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने की मांग की है। अन्यथा एनएसयूआई आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में अजय ठाकुर, पंकू, मोनिका, सोनी, शालू, राजेंद्र और मनीष कुुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें