चंबा। पवित्र मणिमहेश न्हौण आरंभ होने से पूर्व जहां शिवभक्त अब पवित्र मणिमहेश की तरफ कूच करना आरंभ हो गए हैं। वहीं, शिवभक्तों की सहूलियत के लिए मणिमहेश लंगर सेवा समिति मुकेरियां पंजाब का पहला लंगर कुरांह में लगाया गया। लंगर का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर और पूर्व जिला परिषद चेयरमैन संतोष ठाकुर ने किया। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यातिथि ने भगवान शिव की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर और पूर्व जिला परिषद चेयरमैन संतोष ठाकुर ने लंगर कमेटी को अपनी और से 21 हजार रुपये दिए। यह लंगर 8 से 17 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी लंगर कमेटी प्रधान दिनेश बेहल ने दी। इस मौके पर लंगर कमेटी के चेयरमैन विपिन महाजन, महासचिव अश्वनी महाजन, सचिव राजीव सोहल, कोषाध्यक्ष विनय, गोल्डी मानना, डॉ. विनोद महाजन, रतन लाल, जंगी लाल महाजन, चंदरमोहन, तरसेम मिन्हास, भूपिंद्र मैनी, अशोका शर्मा और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।