अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
गागला पंचायत में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पीसीसी सचिव पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पवन नैयर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बैठक के दौरान आगामी विस चुनावों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में गागला पंचायत प्रधान नरेश कुमार, कुठेड़ प्रधान दलीप कुमार, उपप्रधान लेख राज, बीडीसी सदस्य विकास व पूर्व प्रधान निधिया राम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीसीसी सचिव पवन नैयर ने कार्यकर्ताओं को विस चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। प्रदेश में इसी वर्ष विस चुनाव होने है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। चंबा में भी सरकार ने बड़े कार्य करवाए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा शुरू करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसका फायदा चंबा वासियों को मिलेगा।