चंबा में तरेला के पास भूस्खलन के कारण फंसी पांगी जा रही टैक्सियां।संवाद
चुराह (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर तरेला मोड़ के समीप बुधवार सुबह 5:00 बजे भूस्खलन हुआ। इस दाैरान 12 टैक्सी चालकों समेत निजी वाहनों में सवार 85 लोग चार घंटे फंसे रहे। सुबह 9:00 बजे लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मार्ग को बहाल किया। इसके बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ से वाया बैरागढ़-तीसा से होते हुए लोग चंबा पहुंचते हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।