फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 84 वाहन चालकों से वसूला 84 हजार 500 रुपये जुर्माना

Fri, 01 Mar 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
84 वाहन चालकों से वसूला 84 हजार 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में पेश हुए 208 चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 208 चालान पेश हुए। इनमें 84 चालानों की एवज में 84,500 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंबा कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में 208 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीब 84 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। बता दें कि न्यायालय की ओर से 208 मामलों में समन जारी किए गए थे। इन्हें न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंबा कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक की अदालत में पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी करीब 116 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें